फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में धांधली से परेशान हैं गन्ना किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। भाकियू नेताओं ने गन्ना सर्वे में धांधली का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन कर सर्वे की जांच के लिए मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन दिया है। आरोप है कि क्षेत्र में किसानों का अर्ली वैराइटी का गन्ना भारी मात्रा में खेतों में खड़ा है। समय से पर्ची न मिलने से मिल में गन्ना सप्लाई नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू हरपाल गुट के दर्जनों पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय परिसर पहुंच प्रदर्शन किया कहा कि गन्ना सर्वे में धांधली हुई है। सर्वे करने वाले कर्मचारियों ने दलालों व चहेते किसानों को कम रकवे में भी अधिक रकवे में गन्ना दिखाकर एंट्री कर दी है। क्षेत्र में ऐसे तमाम किसान हैं जिनके पास दो बीघा ही गन्ना है। उन किसानों को मिल से 20 बीघा तक की पर्चियां मिल चुकी हैं। ऐसे दलाल व चहेते किसान सस्ते में लोगों का गन्ना खरीद कर मिल में सप्लाई कर रहे हैं। भाकियू की मांग है सर्वे की जांच कराकर वास्तविक गन्ना किसानों को समय से पर्चियां उपलब्ध कराई जाएं, जिससे किसान अपना गन्ना समय से मिल में सप्लाई कर सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा न हुआ तो क्षेत्र के किसानों के साथ किसान यूनियन मिल में आंदोलन को बाध्य होगी। कहा कि कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने से पहले कोल्ड भाड़े की सूची स्टोरेज के मुख्य गेट पर लगाई जाए। भाकियू पदाधिकारियों ने डीएम को संबोंधित एक ज्ञान तहसीलदार गजेंद्र सिंह को सौपा।
प्रांतीय नेता सूरजपाल सिंह शाक्य, रामबहादुर राजपूत, रामचरन राजपूत, प्रेमचन्द्र, रामबीर चैहान, रामभरोसे पाल, पूजा देवी, बुद्वपाल सिंह, मोतीलाल, रामबरन सिंह, रजनीश शाक्य, विजय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें