फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पीएम आवास की धनराशि डकार गए 19 लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 19 लाभार्थी आवास का रुपया डकार गए हैं। अब इन लोगों के खिलाफ विभाग ने रिकवरी समेत रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सभी को नोटिस देते हुए जल्द ही आवासों का निर्माण न कराने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) से शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पीएम आवास योजना शहरी का लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत नगर पंचायत कंपिल, मोहम्मदाबाद, नगर पंचायत शमसाबाद, नगर पालिका फर्रुखाबाद और कायमगंज में 19 लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी की गई थी। किस्त लेने के बावजूद अभी तक इन लाभार्थियों ने आवास का निर्माण शुरू नहीं कराया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी व कर्मचारी कई बार इन लोगों को आवास बनाने के लिए कह चुके हैं, लेकिन इन लोगों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। वहीं शासन से विभागीय अधिकारियों पर आवास की धनराशि लेने वाले लाभार्थियों से आवास बनवाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। डूडा के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी 19 लाभार्थियों को नोटिस भेजकर जल्द से जल्द आवास का निर्माण करा लें।
चेतावनी दी कि निर्माण न कराने पर दी गई धनराशि की रिकवरी के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पीएम आवास योजना के टेक्निकल कमेटी समिति अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि 19 लाभार्थियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


आवास न बनवाने वाले लाभार्थियों की संख्या
नगर पालिका-नगर पंचायत - आवास न बनवाने वाले लाभार्थियों की संख्या
फर्रुखाबाद - 09
कायमगंज - 03
कंपिल - 02
मोहम्मदाबाद - 03
शमसाबाद - 02
कुल - 19 लाभार्थी


बोले जिम्मेदार
जनपद में 19 लाभार्थी ऐसे मिले हैं, जो पीएम आवास की किस्त लेकर निर्माण नहीं करवा रहे हैं। इन लोगों को चेतावनी दी गई है, कि जल्द निर्माण कार्य न कराया तो रिकवरी कराते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- गजराज सिंह, प्रभारी परियोजना अधिकारी, डूडा कार्यालय फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें