फर्रुखाबाद। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के चौथे दिन पंजीकृत 690 परीक्षार्थियों में से 188 अनुपस्थित रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसबल के साथ ही नोडल अधिकारी तैनात रहे।
रविवार को राजेपुर के श्री वीरेंद्र सिंह कटियार महाविद्यालय में तीन पालियों में प्रवेश परीक्षा हुई। पहली पाली में पंजीकृत 230 बच्चों के सापेक्ष 68 अनुपस्थित रहे। 162 ने परीक्षा में योगदान किया। दूसरी पाली में 174 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। 56 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं तीसरी पाली में 166 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 64 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य दयाचंद ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के चौथे दिन 188 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। 19 और 20 जून को परीक्षा के लिए अतिरिक्त दिवस रखा गया है।
-