फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी को जिताया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के साथ गठबंधन प्रत्याशी की जीत को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन नया इतिहास रचेगा। संचालन कर रहे जिला महासचिव मंदीप यादव ने कहा कि जल्द ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में सपा-बसपा गठबंधन के संयुक्त रूप से बूथ स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशियों का सभी लोग सहयोग करें।

पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बजट जारी कर किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों का उपहास किया है। इस दौरान पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नुबाबू, चेयरमैन हरीश यादव, ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, जितेंद्र यादव, इलियास मंसूरी, बेचेलाल यादव, नितिन यादव, अनिल मिश्र, नंदकिशोर, ओमप्रकाश शर्मा, फैसल रईस और पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें