फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: 40 परीक्षार्थियों तक दो कक्ष निरीक्षक होंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा मेें 40 परीक्षार्थियों तक प्रत्येक केंद्र पर दो कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे। इसके बाद 20 परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने पर एक कक्ष निरीक्षक और बढ़ा दिया जाएगा। परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 40 परीक्षार्थियों तक दो कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे और 41 से 60 होने पर कक्ष निरीक्षक की संख्या तीन कर दी जाएगी। इसके अलावा पांच कक्षों के बीच में एक रिलीवर की व्यवस्था की जानी है। केंद्र के परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर परीक्षार्थियों की संख्या का एक गणना चक्र तिथिवार विषयवार एवं कक्षावार केंद्र व्यवस्थापक को तैनात कर जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजना होगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की और ब्लाक संसाधन केंद्रों पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग के जिन विद्यालयों में एक ही शिक्षक है। उनकी भी कक्ष निरीक्षक के पदों पर ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे स्कूलों के लगाए जाने हैं। जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होगी, उस दिन उस विषय के शिक्षक की कक्ष निरीक्षक के पद पर ड्यूूटी नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें