फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के तहत जिले में 22.62 करोड़ रुपये की लागत से 18 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सड़कों के निर्माण से करीब 70 हजार लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
इन 18 सड़कों में अमृतपुर क्षेत्र की सात, सदर की छह और भोजपुर क्षेत्र की पांच सड़कें शामिल हैं। प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जारी है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। इन कार्यों को पूरा करने के लिए एक वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है।
जनैया सिठैया-लगुना बरी मार्ग पर 123 लाख रुपये खर्च होंगे। पुठरी मंदिर-हिलकी नगला-सिकंदरपुर नगला विनायक मार्ग पर 88 लाख रुपये का बजट है। बिलावलपुर-नौसारा-तुर्कहाटा मार्ग पर 115 लाख रुपये खर्च होंगे। पखना रेलवे स्टेशन-राजेंद्र नगर भूड़ नगरिया मार्ग पर 92 लाख रुपये का बजट है। महमूदपुर-गढ़िया मार्ग पर 188 लाख रुपये और बीसलपुर-महमदपुर तराई मार्ग पर 183 लाख रुपये खर्च होंगे। शिकारपुर-छोटा शिकारपुर मार्ग पर 128 लाख रुपये खर्च होंगे। महिलई-राजारामपुर मेई मार्ग के लिए 156 लाख रुपये स्वीकृत हैं। नवाबगंज बरौन-चमन नगरिया-शमशेर नगर मार्ग पर 173 लाख रुपये का बजट है। उस्मानगंज-नौगवां मार्ग के लिए सर्वाधिक 245 लाख रुपये स्वीकृत हैं।