फर्रुखाबाद। हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने पर उपखंड अधिकारी द्वितीय ने 18 लोगों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि विद्युत लाइन से दुर्घटना होने पर मकान मालिक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
एसडीओ द्वितीय शरद प्रताप ने बताया कि शहर के मोहल्ला घेर शामू खां निवासी रविकांत तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, नरेश कुमार, श्याम कुमार, राम कुमार, उदय प्रताप सिंह, आईटीआई चौराहा निवासी मोहित कुमार, रीता दुबे, कृष्णा देवी, राजीव चतुर्वेदी, रेखा, सुरजीत, गिरीश कुमार, आकाश, सोनी, सुमनदेवी और सिकत्तरबाग निवासी पवन चौरसिया, छोटेलाल को नोटिस दिया गया है।
इसमें कहा गया है कि इन लोगों ने विभाग को सूचना दिए बना एचटी लाइन के नीचे मकान का निर्माण करा लिया है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नहीं लिया है। घरों के ऊपर से निकली विद्युत लाइन से अगर कोई दुुर्घटना होती है, तो सभी लोग खुद जिम्मेदार होंगे।