एनएल फाउंडेशन में थर्मल स्क्रीनिंग करते डाक्टर संदीप।
- फोटो : FARRUKHABAD
बाहर से आए 1789 मजदूरों की कराई स्वास्थ्य जांच
कायमगंज। गैर प्रांतों से गुरुवार देर रात बस से यहां पहुंचे 1789 मजदूरों को अलग-अलग शरणालयों में ठहराया गया। जांच में एक महिला समेत चार लोगों में बुखार के लक्षण पाए गए। उन्हें अन्य लोगों से अलग कमरे में रोका गया है। सभी को राशन किट देकर रवाना किया जाएगा।
एसडीएम अमित आसेरी ने बाहर से आने वाले मजदूरों के लिए तहसील क्षेत्र में 15 शरणालय बनाए हैं। इसमें तीन नबाबगंज व दो शमसाबाद में हैं। गुरुवार रात 1789 मजदूर यहां पहुंचे। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा के निर्देशन में रैपिड रिस्पांस टीम के डॉ. संदीप, डॉ. रजनी, डॉ. रेशू गंगवार की टीमों ने 997 मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
आदर्श इंटर कालेज में एक महिला में बुखार के लक्षण पाए गए। पीएन फाउंडेशन में तीन लोगों में बुखार के लक्षण मिले। महिला पति व तीन बच्चों के साथ यहां आई थी। टीम ने सभी की अलग-अलग ठहराया है। शमसाबाद के शरणालयों में 341 लोगों को ठहराया गया।
नवाबगंज के शरणालयों में 451 लोग हैैं। मजदूरों ने बताया उन्हें सरकार ने बिना टिकट के ही भेजा है और रास्ते के लिए भोजन के पैकेट भी दिए थे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी मजदूरों को एक-एक राशन किट देकर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।