फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर जाम रहा फर्रुखाबाद-कायमंगज मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। बिजली के पोल लाद कर ले जा रहा कंटेनर फर्रुखाबाद-कामयगंज मार्ग पर खंदी में फंस गया। इससे रात में 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रोड पर लंबा जाम लगा रहा। सुबह क्रेन बुला कर रोड साफ किया गया, जिसके बाद ट्रैफिक खुला।
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर निवासी ट्रक चालक धनपाल हरदोई के संडीला से बिजली के पोल कंटेनर पर लाद कर कासगंज जा रहा था। फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर परम नगर गांव के पास देर रात नल पर पानी पीने के लिए वह कंटेनर बैक कर रहा था। तभी अचानक कंटेनर एक खंदी में फंस गया। इससे रात 11 बजे पूरा रोड जाम हो गया। सूचना पर पहुंची नवाबगंज थाना पुलिस ने कंटेनर को हटवाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली।

इस दौरान दोनों ओर करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा वाहनों की लाइन लग गई। दिल्ली जाने वाली बसें भी जाम में फंस गईं। रात करीब एक बजे क्रेन बुला कर कंटेनर को हटाने का प्रयास किया गया। सुबह पांच बजे क्रेन से कंटेनर व रोड पर फैले पोल को हटाया जा सका। तब जाकर रोड खाली हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें