फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज कीचड़ से गुजरने से दुखी थाने पहुंचे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। गांव के लिए पक्का रास्ता न होने से छात्र-छात्रओं को रोज कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इससे बच्चों के कपड़े व जूते खराब हो जाते हैं। कई बार ग्राम पंचायत सचिव से रास्ता सही कराने के लिए कहा गया। पर, सुनवाई न होने पर छात्र-छात्राएं ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठकर पहले कलक्ट्रेट पहुंची। वहां किसी के न मिलने पर समाधान दिवस में कमालगंज थाने पहुंच गईं। वहां उन्होंने रास्ता सही कराने की मांग की।
विज्ञापन


विकास खंड बढ़पुर के गांव महमूदपुर में कोई स्कूल नहीं है। इससे गांव के बच्चे पड़ोसी गांव कुंदन नगला में पढ़ने जाते हैं। महमूदपुर गांव जाने वाले सभी संपर्क मार्ग कच्चे हैं। जिस रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं, उसकी हालत तो दयनीय है। उस मार्ग के पास कुंदन नगला के दो लोगों के नलकूप हैं। उनके नलकूप चालू होने पर पानी उस मार्ग पर भर जाता है। इससे उधर से निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं बचता है। तब बच्चों को कीचड़ से या भरे हुए पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि नलकूप मालिक जानबूझकर रास्ते में पानी भर देते हैं। इससे परेशान गांव के छात्र-छात्राएं शनिवार को एकत्र होकर ट्रैक्टर-ट्राली से पहले कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां किसी अधिकारी के न होने पर वह कमालगंज थाने पहुंच गए और मामले की शिकायत की। उन्होंने रास्ता सही कराने और रास्ते पर पानी भरने वाले नलकूप मालिकों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर थानाध्यक्ष ने बच्चों को समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। इस दौरान गांव की प्रिया, ममता, सत्यम और गौरव यादव आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रजनेश कठेरिया का कहना है कि कुछ दबंग सड़क को बनने नहीं दे रहे हैं। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी, पर कोई कार्रवाई न होने से सड़क नहीं बन पा रही है। सड़क खराब होने की वजह से बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें