फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

163 ने दौड़ में दिखाया जोश, 34 ने बाजी मारी

विज्ञापन
भारतीय सेना
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित छावनी क्षेत्र में बुधवार को दूसरे दिन सेना भर्ती में तीन राज्यों के 163 युवकों ने दौड़ में जज्बा दिखाया। इसमें 34 युवक पास हुए। इसके बाद मेडिकल जांच की गई।       
विज्ञापन


114 प्रादेशिक सेना जाट रेजिमेंट की भर्ती में बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ के युवकों ने दौड़ में भाग लिया। कमान अधिकारी कर्नल टीजे अजित कुमार, ले. कर्नल दीपक राना, सूबेदार मेजर कैलाश चंद्र के नेतृत्व में भर्ती प्रक्रिया चली। युवकों के शैक्षिक अभिलेख देखने के साथ उनकी शारीरिक नाप-जोख की गई। इसके बाद दौड़ में 163 युवकों ने जज्बा दिखाया। इसमें 34 युवक दौड़ में पास हुए।

हवलदार क्लर्क शिवप्रताप सिंह ने बताया कि दौड़ में पास होने वाले युवकों का मेडिकल परीक्षण किया गया। गुरुवार को उड़ीसा, उत्तराखंड व मध्यप्रदेश के युवक दौड़ व शारीरिक दक्षता की परीक्षा में भाग लेंगे। सात फरवरी तक सेना भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान नायक लिपिक रंधीर सिंह, उपेंद्र सिंह, नवनीत कुमार व नायब तसब्बर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें