फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से चार घरों की गृहस्थी खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बिलसड़ी में रविवार दोपहर में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। हवा चलने से आग ने पड़ोस के तीन अन्य घरों को भी चपेट में लिया। इससे लाखों का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना देने के बाद भी लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे। जबकि फायर ब्रिगेड दो घंटे बाद आई। बिलसड़ी गांव निवासी रामदास का मकान आधा कच्चा व आधा पक्का बना है।

पक्के कमरे के आगे छप्पर पड़ा था। रविवार दोपहर को रामदास की पत्नी रामलली चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा चलने से आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन



देखते ही देखते पड़ोस के संतराम, नन्हेंलाल मास्टर, रामबहादुर की झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस, फायर ब्रिगेड व लेखपाल को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने हैंडपंप आदि से पानी चला कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


आग से रामदास का सात क्विंटल अनाज, कपड़ा आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के लिए 30 हजार रुपये और सोने के कुंडल, चेन रखे थे वह भी जल गए। आठ क्विंटल भूसा, दो साइकिलें भी जल गईं।

संतराम के घर से 23 हजार रुपये, गृहस्थी का सारा सामान, दो साइकिलें व जेवर जल गए। पड़ोसी नन्हेंलाल मास्टर का घरेलू सामान आदि जल गया। रामबहादुर की झोपड़ी में रखा घरेलू सामान राख हो गया। करीब दो घंटे बाद दमकल घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


चूल्हे की चिंगारी से चार घरों की गृहस्थी राख


लाखों के जेवर समेत घरेलू सामान जला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें