फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरे नहीं, सहें नहीं, डटकर करें सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स एवं मीना मंच के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रखा बालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मीना मंच सुगमकर्ताओं को अपराजिता की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष विनीता सारथी और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीना यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं सशक्त बनें। वह किसी से न डरें, न सहें और डटकर सामना करते हुए पुलिस से शिकायत करें। उन्होंने यूपी 100, 1098 और 1090 हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य मीना यादव ने कहा कि मीना मंच बालिका सशक्तीकरण का सबसे सशक्त मंच है। सभी प्रतिभागियों का दायित्व है कि वह यहां प्राप्त शिक्षण विधियों को पूजा कर्म समझकर अपने विद्यालय में संचालित करें।

उन्होंने अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं के साथ ही साथ समाज भी जागरूक होता है। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। मीना मंच सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनर भारती मिश्रा ने किया। इस अवसर पर दीप्ती दुबे, अरुणकांत शर्मा, शशिबाला अग्निहोत्री, आशीष कुमार, निर्मल, वत्सला गौर, रीता यादव, कल्याणी, शिखा सक्सेना, पूनम पांडेय, संजीव कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, रामनरेश, रणवीर सिंह, अशोक कुमार, मनोज कुमार और बलवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें