फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो अधिकारियों के हो गया तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चुनाव आयोग के निर्देश पर तबादलों का सिलसिला अनवरत जारी है। एआरएम का तबादला जनपद मैनपुरी में हो गया है। वहीं अतरिक्त एसडीएम रमेश यादव को कानपुर देहात भेजा गया है।
विज्ञापन


एसडीएम रमेश चंद्र यादव 2015 में जनपद फर्रुखाबाद में आए थे। उनकी जनपद की तीनों तहसीलों में अलग-अलग समय पर तैनाती रही। वह पिछले करीब चार माह से अतिरिक्त एसडीएम के तौर पर काम कर रहे हैं। 20 फरवरी को किए गए पीसीएस अधिकारियों के तबादले में उनका नाम भी शामिल है। उनका तबादला कानपुर देहात कर दिया गया है। उनके स्थान पर जनपद में प्रदेश मुख्यालय में तैनात बृजेंद्र कुमार आएंगे। वह मूल रूप से औरैया जनपद के निवासी है।

इसके अलावा परिवहन निगम के एआरएम विजय गंगवार का तबादला मैनपुरी जिले में लिए हो गया है। उन्हें मैनपुरी में बेवर बस अड्डे की कमान सौंपी गई है। उनके स्थान पर बेवर में तैनात एआरएम अंकुर विकास को फर्रुखाबाद में तैनाती दी गई है। अंकुर विकास पहले भी जिले में तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें