फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस चौकी प्रभारी समेत 19 दरोगा इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डा. अनिल मिश्रा ने कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए सोमवार रात को दस चौकी इंचार्ज सहित 19 दरोगा इधर से उधर कर दिए हैं। पुलिस लाइन से दरोगा अभय प्रताप सिंह को कर्नलगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन



सोमवार रात हुए फेरबदल में दरोगा संजय कुमार मौर्या को थाना नवाबगंज से राजेपुर भेजा गया है। राजेपुर से दरोगा दीपक कुमार त्रिवेदी को आवास विकास चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव सेल के दरोगा रामसेवक वर्मा को कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया है।


कमालगंज थाने से दरोगा जयप्रकाश शर्मा को बजरिया चौकी प्रभारी बनाया गया है। बजरिया चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार को सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। यहां तैनात चौकी प्रभारी भानुप्रकाश सिंह को नखास चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन




नखास के चौकी प्रभारी यशपाल गौतम को बीबीगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। संकिसा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार भारती को कसबा कायमगंज चौकी के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिला जेल पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कुमार शर्मा को पांचाल घाट चौकी प्रभारी बनाया गया है। इस चौकी के इंचार्ज अंकुश कुमार राघव को कायमगंज कुआखेड़ा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


राजेपुर थाना के दरोगा रामरतन सिंह को सिविल लाइन फतेहगढ़ का चौकी इंचार्ज पद पर तैनाती दी गई है। सिविल लाइन चौकी के इंचार्ज ओमपाल सिंह की यूपी 100 में तैनाती की गई। नवाबगंज थाने के दरोगा हरिओम शर्मा को अचरा चौकी प्रभारी बनाया गया। मोहम्मदाबाद कोतवाली के दरोगा राजेश कुमार को मदनपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। मदनपुर चौकी के इंचार्ज वीरेंद्र पाल सिंह को खुदागंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।


खुदागंज चौकी के इंचार्ज बनी सिंह को चौकी पलरा के इंचार्ज पद पर भेजा गया है। पलरा चौकी प्रभारी संजय सिंह को नवाबगंज थाने में भेजा गया है। दरोगा मेहरबान सिंह की पुलिस लाइस से शमसाबाद थाने में तैनाती की गई है।
विज्ञापन



दस चौकी प्रभारी समेत 19 दरोगा इधर से उधर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें