रखा वाले बाबा की दरगाह पहलवान शाह के अव्वल सज्जादानशीन चिश्तिया सिलसिले के खलीफा हजरत हाजी खुदाबख्स चिश्ती रहमतुल्ला अवैह की सालाना फातहा सोमवार को कुल के साथ संपन्न हुई। उर्स में अकीदतमंदों की सेहत, देश में अमन के लिए दुआ की गई। उर्स में कौमी एकता की मिशाल दिखी। उर्स में कव्वाली का कार्यक्रम हुआ। इसमें बाबा की शान में कव्वालियां पेश की गईं।
जो देर रात तक चलती रही। दिन में लंगर तक्सीम किया गया। यह कार्यक्रम सज्जादा नशीन अब्दुल हक की देखरेख में हुआ। इस मौके पर हाजी मुन्ने खां, संतोष चंद्रा, हाजी रसूलबख्स, रामदास, प्रमोद गुप्ता, पिंटू, कन्हैया पाल, विकास यादव, मुजीब भाई, विकास पाल, साबिर, मनोज यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
उर्स में दिखी कौमी एकता की मिशाल