फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 44 के पार, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठ की चटक धूप और गर्म हवाएं कहर बरपा रही हैं। इसके चलते मंगलवार को सड़कें सन्नाटे के आगोश में थीं तो गलियां भी सूनी-सूनी दिखीं। हर कोई दोपहर में निकलने से परहेज करता रहा। तापमान भी अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन



उमस भरे वातावरण में बदन को झुलसाती तेज धूप और गर्मी ने घरों के कमरों में रहना भी मुश्किल कर दिया है। पंखे और कूलरों की हवा में भी शरीर पसीना-पसीना होने लगा है। सुबह से ही तेज धूप होने से देर शाम तक लोगों को भीषण गमी से राहत नहीं मिल रही है।


इससे आम जनजीवन बेहाल हो रहा है। पशु-पक्षी भी परेशान नजर आते हैं। रोडवेज बस स्टेशन हो या रेलवे स्टेशन सभी जगह पानी के लिए लोग दौड़ लगाते नजर आते हैं। गर्मी से बच्चे व बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। सरकारी अस्पतालों में गर्मी से परेशान लोगों की रोज भीड़ दिख रही है।
विज्ञापन



डाक्टर अशोक कुमार का कहना है कि गर्मी से लोगों को बीमारियां काफी बड़ रही हैं। इसमें बच्चे व बूढ़ों को ज्यादा समस्या होती है। मंगलवार को धूप इस कदर तल्ख थी कि एक पल भी बगैर छाया के खड़े रह पाना मुश्किल था।


ऐसे में किसी ने पेड़ों की छाया ली, तो कोई अन्य जगहों की तलाश में दिखे। जहां भी छायादार जगह मिली, लोग राहत पाने और सुस्ताने को बैठ गए। दिन भर चले लू के थपेड़ों ने घरों से बाहर निकले लोगों को झुलसाकर रख दिया। हर तरफ लोग इस तल्ख मौसम में परेशान नजर आए।
विज्ञापन



गर्मी का सितम जारी, पारा 44 के पार

लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, लोगों का घरों से निकलना हुआ दूभर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें