फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सचिवों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी कीअध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने अनुपस्थित आठ ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोकने के साथ दो दिन में स्पष्टीकरण न देने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके साथ गोशाला में सहयोग न करने पर ग्राम प्रधानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन



जिलाधिकारी को समीक्षा के दौरान ब्लाक कायमगंज के सचिव संजय, शिवसिंह, रेनू शाक्य, नीरू दीक्षित, ब्लाक मोहम्मदाबाद से अनूप, यशपाल, रनवीर व ब्लाक राजेपुर से आशुतोष दुबे अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने उनके वेतन आहरण पर रोक लगाने के साथ दो दिन में स्पष्टीकरण न देने पर सर्विस बुक पर प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने मौजूद सचिवों से कहा कि अस्थायी/स्थायी गोसंरक्षण केंद्रों में रजिस्टर बनाकर पूरा लेखा-जोखा रखा जाए। टैगिंग के बाद जानवरों को किसी हालत में न छोड़ा जाए। गोशाला को दी गई धनराशि के सापेक्ष खर्च के बिल बाउचर व केयर टेकर को किए गए भुगतान की एक कॉपी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन



फर्जी बिल मिलने पर कार्रवाई होनी चाहिए। अस्थायी गोशाला से गोवंश स्थायी में शिफ्ट किये जाएं। सांड़, गाय व बछड़े को अलग-अलग रखने के निर्देश दिए। बरसात से पूर्व भूसा खरीदने का कहा। अधिक पशु वाले गोसदनों में अतिरिक्त टीनशेड, सोलर लाइट व सक्रिय केयरटेकर लगाने को कहा।


सभी बीडीओ को प्रत्येक 8-8 घंटे में गोशालाओं के भ्रमण के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जनैया सठैया, महमदपुर व सिनोड़ा आदि के प्रधानों द्वारा सहयोग न करने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ से प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।


उन्होंने सचिवों को प्रत्येक गांव में 05 मजदूर लगाकर सफाई कराने को कहा। पौधारोपण के लिए किसानों को चिह्नित कर मांग के अनुसार पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी खंड विकास अधिकारियों को शौचालय निर्माण कार्य का सत्यापन करना कराने के निर्देश दिए गए। डीडीओ, पीडी, डीपीआरओ, सीवीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



आठ सचिवों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब

गोशाला में सहयोग न करने वाले प्रधानों पर होगी कार्रवाई

बरसात से पहले भूसा खरीदने के निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें