फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियापुर से नवाबगंज तक 52 पोल की लाइन होगी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियापुर से नवाबगंज तक 13 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। इसके दोनों ओर 11 व 33 केवी विद्युत लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। इसमें करीब 58.56 लाख रुपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन



विद्युत एक्सईएन ने लाइन शिफ्टिंग का एस्टीमेट बनाकर एक्सईएन पीडब्लूडी निर्माण खंड को भेज दिया है। यह धन जमा होने के बाद विद्युत लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू कराया जाएगा।

हथियापुर से नवाबगंज चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सड़क के दोनों और खुदाई होने से किनारे लगे बिजली के पोल हिल गए हैं। इससे तार झूलने लगे हैं। पोल शिफ्ट न होने से चौड़ीकरण का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



सड़क के दोनों ओर लगे बिजली पोलों को अब चौड़ी की जा रही सड़क से दूर लगाया जाएगा। ताकि विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न न हो। विद्युत एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने 33 केवी लाइन शिफ्ट करने को 11 मीटर लंबे एसटीपी 16 पोल (लोहे के पोल) और उसमें लगने वाली सामग्री का एस्टीमेट बनवाया है।


इसके अलावा 11 केवी लाइन को 36 पोल शिफ्ट करने को एस्टीमेट तैयार किया है। यह एस्टीमेट कुल 58.56 लाख रुपये के हैं। यह भुगतान करने के लिए एक्सईएन पीडब्लूडी निर्माण खंड को भेज दिया गया है।


पीडब्लूडी से भुगतान आने पर विद्युत लाइन शिफ्ट करने का काम कराया जाएगा। एक्सईएन ग्रामीण विद्युत रमेश चंद्र ने बताया कि एस्टीमेट की धनराशि जमा करने के लिए एक्सईएन पीडब्लूडी को लिखा गया है। ताकि काम जल्द शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन



हथियापुर से नवाबगंज तक 52 पोल की लाइन होगी शिफ्ट

58.56 लाख का एस्टीमेट एक्सईएन पीडब्लूडी को भेजा

13 किलोमीटर तक रोड चौड़ीकरण का चल रहा काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें