फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी वाले बाबा की मजार पर दिखी सौहार्द की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहंदी शाह बाबा के मजार पर हुए मेले में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की झलक दिखाई दी। मजार पर चादरपोशी के साथ भंडारा हुआ। रविवार को कंपिल रोड स्थित मंडी समिति के पास मजार पर मेले का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ विधायक अमर सिंह खटिक ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन



मेले में फर्रुखाबाद के सूफी संत पप्पन मियां भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह मजार गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। मेेला कमेटी पदाधिकारियों व व्यापारी नेताओं ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई। मेले में हुए भंडारे में कन्या भोज कराया गया। उसके बाद भंडारे में दूरदराज क्षेत्र से आए बाबा के भक्तों ने प्रसाद चखा।


हिंदू हो या मुसलमान सभी ने मजार पर माथा टेका और मन्नत मागी। मजार पर लोगों ने प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान सुरेंद्र अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, चिन्मय अग्रवाल की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए मेले में शरबत भी वितरित किया गया।
विज्ञापन



मेला कमेटी के अध्यक्ष धीरेंद्र गंगवार ने बताया कि रात में देवी जागरण होगा। कोतवाली के इंस्पेक्टर राधेश्याम, अरविंद अग्रवाल, लखपति सक्सेना, मनोज शिवा, नीरज गंगवार, संजय गुप्ता, सर्वेश गंगवार, जगेंद्र यादव उर्फ मल्लू, रामसिंह, रमेश गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



मेहंदी शाह बाबा की मजार पर दिखी सौहार्द की मिसाल

मजार पर चादरपोशी व हुआ भंडारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें