फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत न्यू बीएलसी घटक में शासन ने जिले को 398 का नया लक्ष्य और दे दिया है। अब 891 आवास पीएम योजना के तहत जिले में फरवरी 2019 तक जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को बनाने हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के न्यू बीएलसी घटक में अब तक जिले को 493 आवास बनाने का लक्ष्य मिला था। इनमें से करीब 137 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके साथ ही 481 आवासों में लिंटर डालने तक का काम पूरा हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों सूडा कार्यालय लखनऊ में हुई बैठक के दौरान जिले को 398 का नया लक्ष्य और दे दिया गया। इसके साथ ही परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए गए कि फरवरी माह 2019 तक दोनों लक्ष्यों को मिलाकर आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
इस संबंध में जिला परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह ने बताया कि पिछला लक्ष्य 493 और नए लक्ष्य 398 को मिलाकर न्यू बीएलसी घटक में अब 891 आवास बनाने का लक्ष्य हो गया है। 137 आवास पूरे हो चुके हैं। 481 में लिंटर पड़ चुका है। फरवरी 2019 तक निर्धारित दोनों लक्ष्यों की पूर्ति कर ली जाएगी।