फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनजी जिसे टिकट दें, उसे लड़ाएं चुनाव-नौशाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहनजी जिसे टिकट दें, उसे लड़ाएं चुनाव : नौशाद
विज्ञापन

मुख्य जोनल इंचार्ज ने की संगठन समीक्षा बैठक
एमपी, एमएलए व प्रत्याशी से नहीं लिया जाएगा मेंटीनेंस चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। गलत नीतियों और रीतियों का जवाब जनता ने पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों से भाजपा को दे दिया है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह बात बसपा की संगठन समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य जोनल इंचार्ज लखनऊ-कानपुर मंडल नौशाद खां ने कही। उन्होंने लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चांदपुर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बसपा सुप्रीमो लोकसभा चुनाव में जिसे टिकट दें। उसे जिताकर लोकसभा में भेजें। उन्होंने सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। अनुशासन में काम करने वाला ही बसपा में आगे बढ़ता है। इसका प्रमाण सतीश जाटव, अशोक सिद्धार्थ और भीमराव अंबेडकर हैं, जो आज पार्टी में अहम स्थान बनाए हैं। उन्होंने कहा कि बहनजी ने सांसद, विधायक और प्रत्याशी से मेंटीनेंस चार्ज न लेने का निर्णय लिया है। जोन इंचार्ज नरेंद्र कुशवाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव निकट आ गए हैं। इसलिए तेजी से तैयारियों में जुट जाएं। बूथों का गठन जल्द से जल्द कर लिया जाए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर ने की। मंडल जोन इंचार्ज बौद्धप्रिय गौतम, अशोक मौर्य, फजल मंसूरी, वीबीएफ के मंडल संयोजक रामरतन गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गौतम और स्वदेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें