फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी की हालत सुधारने को सीएमओ ने किए ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज सीएचसी में डॉक्टरों की लापरवाही से युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हालात सुधारने में जुटा है। बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने पांच डाक्टरों के तबादले कर दिए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनुज त्रिपाठी को कायमगंज सीएचसी भेजा गया है। इसके अलावा चार अन्य डॉक्टरों को इधर से उधर भेजा गया है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व कायमगंज सीएचसी की इमरजेंसी में डॉक्टर नहीं मिलने से एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। खुद सीएमओ ने भी देर रात सीएचसी का निरीक्षण किया था। इसी के चलते बुधवार को सीएमओ ने पांच डॉक्टरों के तबादले किए हैं। इसमें कायमगंज में तैनात डॉ. माधव शरण को मोहम्मदाबाद सीएचसी का चार्ज दिया गया है। मोहम्मदाबाद के डॉक्टर सोमेश अग्निहोत्री को बरौन भेजा गया है। राजेपुर में तैनात डॉ. नीरज कुमार को मोहम्मदाबाद भेजा गया है। इसके अलावा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनुज त्रिपाठी का कायमगंज सीएचसी तबादला किया गया है। वह सीएमओ कार्यालय में भी अपना जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का काम भी करते रहेंगे।

अनुज त्रिपाठी ने नहीं लिया था मोहम्मदाबाद का चार्ज
डा. अनुज त्रिपाठी इससे पहले बरौन सीएचसी के एमओआईसी थे। करीब एक माह पहले सीएमओ ने लोहिया अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सर्वेश यादव को बरौन का चार्ज दे दिया था साथ ही अनुज त्रिपाठी को मोहम्मदाबाद भेज दिया था। लेकिन उन्होंने वहां पर चार्ज ही नहीं लिया था। अब उन्हें कायमगंज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें