फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.32 लाख का आलू लदा ट्रक चालक ने किया गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
2.32 लाख का आलू लदा ट्रक चालक ने किया गायब
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली ठंडी सड़क स्थित एक ट्रांसपोर्ट से आलू लदा ट्रक व भाड़े के 30 हजार रुपये चालक व ट्रक मालिक ने साठगांठ कर हड़प लिए। ट्रांसपोर्ट मैनेजर ने चालक व ट्रक मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर निवासी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर लालाराम ने ट्रक चालक चंद्रशेखर और ट्रक मालिक वहीद अली खां निवासी बरेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि 2 दिसंबर 2018 को उसके ट्रांसपोर्ट पर जयंती ट्रेडर्स फर्रुखाबाद द्वारा ट्रक चालक चंद्रशेखर ने 200 क्विंटल आलू कुसुम ट्रेडर्स गोहाटी बेल तल्ला आसाम के लिए लोड किया। चालक ने भाड़ा 83100 रुपये तय किया। 30 हजार रुपये चालक को एडवांस दे दिए गए। चंद्रशेखर ट्रक लेकर गोहाटी के लिए रवाना हो गया लेकिन ट्रक आज तक गोहाटी नहीं पहुंचा। जब ट्रक चालक चंद्रशेखर के दिए गए नंबरों पर संपर्क किया तो वह नंबर ट्रक वहीद अली खां निवासी बरेली का निकला, जबकि ट्रक ले जाने से पहले चालक चंद्रशेखर ने ट्रक मालिक का नाम हसन खां निवासी बरेली बताया था। वहीद अली खां और चंद्रशेखर मोबाइल पर यह नहीं बता रहे हैं कि ट्रक कहां है। इससे यह लग रहा है कि वहीद अली खां और चंद्रशेखर साठगांठ कर ट्रक पर लदा आलू और रुपये हड़पना चाहते हैं। पुलिस ने वहीद अली खां और चंद्रशेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें