फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने सही करवा दिया मेटल डिटेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में तैयारियां चल रहीं हैं। इसी के चलते कलक्ट्रेट में लगातार चौथे दिन एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) हुई। इसमें चुनाव आयोग ने विशेष सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिले के अधिकारियों ने खराब मेटल डिटेक्टर लगाकर काम शुरू कर दिया था। अमर उजाला ने खबर को प्रकाशित किया तो अधिकारियों ने मेटल डिटेक्टर सही करा दिया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के काम बेहद गोपनीय ढंग से किए जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार से जिले में ईवीएम की एफएलसी शुरू हुई थी। इसमें जिलास्तरीय 12 अधिकारियों को ईवीएम संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। अब तक बंगलूरू से आए 16 इंजीनियरों की टीम ने 1500 से अधिक ईवीएम की जांच कर ली है। एफएलसी के दौरान बिना पास वाले किसी भी व्यक्ति को वेयर हाउस के आसपास भी नहीं आने दिया जा रहा था। वेयर हाउस के गेट पर ही कोई खतरनाक वस्तु न ले जा सके, इसके लिए मेटल डिटेक्टर लगवाया गया था। यह शुरूआत से ही खराब था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित किया तो अधिकारियों ने बुधवार को इसे सही करा दिया।
एफएलसी में सभी पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाता है। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि या तो आते नहीं है। आते हैं तो वह हस्ताक्षर कर के चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें