फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास आवंटन में खेल करने में सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवासों में खेल करने पर सीडीओ ने मोहम्दाबाद ब्लाक के सचिव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एडीपीआरओ को दी गई है। निलंबन के दौरान सचिव मोहम्मदाबाद ब्लाक में संबद्ध रहेंगे।

मोहम्मदाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत बरखिरिया में अभय प्रताप सिंह ग्राम विकास सचिव के पद पर तैनात हैं। कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत सदस्यों ने उनके खिलाफ शिकायत कर आवासों में गड़बड़ी करने की जानकारी दी थी। इसके बाद त्रिस्तरीय जांच करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पता चला कि राजू पुत्र रामचंद्र को वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास दिया गया है। उससे पहले राजू की पत्नी गुड्डी देवी को इंदिरा आवास का लाभ दिया जा चुका था। किसी परिवार को दो बार लाभ देना गलत है। इस मामले को गंभीरता से लेकर सीडीओ अपूर्वा दुबे ने शुक्रवार को अभय प्रताप को निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबन की अवधि में उन्हें मोहम्मदाबाद ब्लाक से संबद्ध किया है। इस मामले की जांच एडीपीआरओ किरण वर्मा को सौंपी गई है।

-आवास और शौचालय आवंटन में लगातार निकल रही गड़बड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें