फर्रुखाबाद। राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच और शिव सेना के लोग अयोध्या जाने लगे हैं। शिव सेना जिला प्रमुख करीब सात सौ और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी करीब 3300 लोगों को लेकर बस और कार से गए हैं।
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को करीब 2800 लोग 15 बसों व 50 कारों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। इनके साथ ही संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्रा, शिवम पांडेय, सुदेश कुमार, उमेश चंद्र पदाधिकारी भी गए हैं। पांच सौ लोग शुक्रवार को ट्रेन से अयोध्या के लिए निकल गए थे। वहीं, शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आह्वान पर शिव सेना जिला प्रमुख आनंद विक्रम सिंह दस बस और 40 कार से करीब सात सौ लोगों को लेकर गुरुवार रात ही अयोध्या के लिए निकल गए थे।