फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दगा दे गई मिल की पुरानी मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। चीनी मिल में शुभारंभ के पांचवें दिन शुरू हुई पेराई फिर ठप हो गई। मिल की पुरानी मशीनों ने 24 घंटे में दूसरी बार दगा दिया है। पहले आईडी फैन का मोटर खराब हुआ फिर वॉयलर की तीन ट्यूब फट गईं। इससे पेराई ठप हो गई।
विज्ञापन


चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ 19 नवंबर को हुआ था। शुक्रवार सुबह पांच बजे पेराई शुरू हुई। दिन में करीब 11 बजे वॉयलर का आईडी फैन खराब हो गया। दूसरा आईडी फैन लगवाने के बाद पेराई शुरू हुई। रात करीब एक बजे वॉयलर की तीन ट्यूब फट र्गइं। कर्मचारियों ने इसकी सूचना जीएम को दी। तकनीकी कर्मचारियों को वॉयलर ट्यूब की मरम्मत के लिए लगाया गया। शनिवार शाम तक ट्यूब की मरम्मत नहीं हो सकी। इससे पेराई ठप रही। जीएम डीके सक्सेना ने बताया कि तीन हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। ट्यूब की मरम्मत की जा रही है। जरूरत पड़ने पर बाहर से टीम बुलाई जाएगी। किसानों की परेशानी को देखते हुए क्षेत्र में गन्ना न लाने की सूचना प्रसारित करा दी गई है।

किसानों की बढ़ी धड़कन
पिछले वर्ष चीनी मिल ने 15.73 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। इस वर्ष दो लाख क्विंटल का लक्ष्य बढ़ाया गया है। चीनी मिल की पुरानी जर्जर मशीनें व बढ़े हुए लक्ष्य को देखकर गन्ना किसानों की धड़कनें बढ़ रही हैं। किसानों का कहना है कि मिल में बार-बार तकनीकी खराबी आ रही है। ऐसे में तय समय तक गन्ने की पेराई मुश्किल लग रही है। इनके मुताबिक अभी मिल के लक्ष्य से अधिक गन्ना खेतों में खड़ा है। किसान खेत खाली कर गेहूं की बुआई की तैयारी में हैं। मिल की मशीनों के बार-बार दगा देने से गेहूं की बुआई लेट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें