फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में जच्चा बच्चा की निजी अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कादरीगेट स्थित प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार को प्रसव के दौरान बच्ची की मौत हो गई। यह देखकर परिजनों ने हंगामा किया। हालत गंभीर होने पर महिला को परिवार वाले लोहिया महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना कंपिल के गांव उमनपुर दूंदेमई निवासी प्रीति (21) पत्नी विक्रम शाक्य को गुरुवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने प्राइवेट वाहन से शहर के कादरीगेट स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। देर शाम प्रसव होने पर बच्ची की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला की हालत गंभीर होती देखकर परिवार के लोग लोहिया महिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जच्चा-बच्चा के शवों को अस्पताल में रखवा दिया।

घटना की सूचना मिलने पर कादरीगेट चौकी पुलिस मौके पर पहुुंची। इसकी शिकायत परिजनों ने आलाधिकारियों को भी दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि अवैध तरीके से चल रहे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। अस्पताल संचालक और स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। प्रीति का मायका जिला एटा थाना अलीगंज के गांव महाराजपुर में है। प्रीति के मायके वालों को भी इसकी सूचना दे दी गई।
विज्ञापन


उधर, सीएमओ अरुण कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चौकी प्रभारी यशपाल गौतम ने बताया कि वह मौके पर गए थे। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें