फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजीशिन कक्ष में मरीजों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फिजीशियन कक्ष के बाहर मरीजों ने डॉक्टर के चले जाने पर हंगामा किया। काफी देर समझाने के बाद मामला शांत हुआ। इसके साथ ही दवा काउंटर पर भी मरीजों ने धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ होने लगी थी। इससे पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लगी रही। फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार के कक्ष में मरीज धक्कामुक्की कर रहे थे। इस दौरान फिजीशियन अपने कक्ष से उठ कर भर्ती मरीज को देखने के लिए चले गए। कुछ ही देर बाद मरीजों ने वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान कक्ष में मौजूद स्टाफ ने मरीजों को शांत किया। उसने कहा कि एक मरीज की हालत खराब होने पर डॉक्टर उसे देखने के लिए गए हैं। करीब 20 मिनट बाद डॉक्टर के आने के बाद मरीजों को देखा गया।

इसके अलावा डॉ. एसपी सिंह, डॉ. मनोज पांडेय और डॉ. बीके दुबे के कक्षों में भी मरीजों की भीड़ रही। यहां पर मरीज अपने को दिखाने के लिए आपस में धक्कामुक्की कर रहे थे। डॉ. सर्वेश यादव, डॉ. शेखर सक्सेना, डॉ. एसपी सिंह मेडिकल बोर्ड में जाने से इनके मरीजों ने अन्य लोगों से इलाज कराया। हालांकि ईएनटी सर्जन डॉ. शेखर सक्सेना के मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें