फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय पाली की परीक्षा में अभ्यर्थी ले गया की दूसरी प्रति

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व माध्यमिक स्तर की दूसरी पाली में हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक अभ्यर्थी प्रश्न पुस्तिका की तीसरी प्रति के स्थान पर दूसरी प्रति लेकर चला गया। कापी का मिलान होने के बाद यह मामला सामने आया। इससे शिक्षक और अफसरों ने उसका पता खोज कर कर्मचारियों को पीछे भेजा। अभ्यर्थी को कमालगंज से पकड़ कर केंद्र पर आए और उससे दूसरी प्रति लेकर जमा करने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल कोषागार में जमा किया गया।
विज्ञापन



शिक्षक पात्रता परीक्षा में तीन प्रतियों में उत्तर पुस्तिकाएं अभ्यर्थियों को दी गई थी। पेपर देने के बाद प्रथम और दूसरी प्रति अभ्यर्थी को जमा करनी थी और तीसरी प्रति अपने साथ ले जानी थी। आईटीआई चौराहा स्थित सेंट लारेंस सीनियर सेकण्डरी स्कूल में दूसरी पाली की परीक्षा में कमालगंज के गांव समधपुर निवासी अभ्यर्थी प्रदीप कुमार परीक्षा समाप्त होने पर तीसरी प्रति के स्थान पर कापी की दूसरी प्रति अपने साथ लेकर चला गया।

कापियों का मिलान कर बंडल बांधते समय यह मामला पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षक ने इसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक बेगीश गोयल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दी। पर्यवेक्षक बेगीश गोयल ने अभ्यर्थी की कापी से उसका पता देखा और एनपीआरसी व प्रधानाध्यापक से संपर्क कर अभ्यर्थी की जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारियों को कमालगंज भेजा गया। वहां से अभ्यर्थी को केंद्र पर लाया गया। उससे कापी की दूसरी प्रति जमा कराकर तीसरी प्रति दी गई। इसके बाद कापियों के बंडल को सील कर कोषागार में जमा होने को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-कर्मचारियों को भेज कर कमालगंज से केंद्र पर लाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें