फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन निजी नलकूप कनेक्शन लेने वालों को तीन माह तक नहीं मिलेगी सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निजी नलकूप के लिए बिजली कनेेक्शन कराने वालों को अब तीन माह तक स्टोर से सामग्री नहीं मिलेगी। यह आदेश विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने दिया है। सबसे पहले सौभाग्य योजना के कामों को पूरा किया जाएगा। इसके बाद निजी नलकूप कनेक्शन कराने वालों को सामग्री दी जाएगी। कनेक्शन देने की प्रक्रिया चालू रहेगी।
विज्ञापन


घर-घर में बिजली कनेक्शन के लिए केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना चल रही है। इस योजना के तहत जिन गांवों में विद्युतीकरण नहीं है, वहां विद्युतीकरण हो रहा है। सौभाग्य के तहत 25 नवंबर तक सभी कार्यदायी संस्थाओं को काम पूरा करना है। इसके लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एसके वर्मा ने आदेश जारी कर कहा है कि सभी निजी नलकूप के लिए बिजली लाइन बनाने व ट्रांसफार्मर रखने आदि लगने वाली सामग्री कनेक्शन लेने वालों को न दी जाए। पहले सौभाग्य योजना का काम पूरा होना चाहिए। सौभाग्य योजना के काम चलते तीन माह तक सामग्री की किल्लत रह सकती है।

इसलिए निजी नलकूप का कनेक्शन लेने वालों से अनुबंध करते समय तीन माह तक सामग्री न दिए जाने का उल्लेख किया जाए। ताकि निजी नलकूप कनेक्शन कराने वाले विवाद उत्पन्न न कर सकें। यदि कोई कनेक्शन के लिए आवेदन करता है तो उसको कनेक्शन दिया जाए। एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने बताया कि प्रबंध निदेशक का आदेश मिल गया है। उसी के आधार पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें