फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वोट से जीत कर लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमृतपुर तहसील सभागार में मंगलवार को लेखपाल संघ का चुनाव हुआ। इसमें संजय सिंह महज दो वोट से जीत कर अध्यक्ष चुुने गए। अन्य पदों में मंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष का ही चुनाव हुआ। बाकी सभी पदाधिकारी निर्विरोध गए।
विज्ञापन


अमृतपुर तहसील में मंगलवार सुबह संजय सिंह गुट के लेखपाल पहले उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष बनवाने का प्रयास करते रहे। काफी देर ऊहापोह की स्थिति रही लेकिन सामंजस्य नहीं बन पाने पर अध्यक्ष पद पर संजय कुमार और अनिल कुमार ने पर्चा दाखिल किया। इसके बाद मतदान हुआ। इसमें संजय कुमार को 19 व अनिल कुमार को 17 मत मिले। संजय दो मतों की नजदीकी अंतर से जीत गए। मंत्री पद पर पवन यादव ने 22 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

उनके प्रतिद्वंद्वी अजय त्रिपाठी को 13 ही मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव में रामजी यादव ने अमित शुक्ला को पांच मतों से हराया। इसके अलावा कुलदीप राठौर को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित राठौर को उपमंत्री, धीरेंद्र सिंह राठौर को ऑडीटर और धनंजय दीक्षित को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव में रामबाबू श्रीवास्तव ने चुनाव अधिकारी, कृष्णानंद ने सहायक चुनाव अधिकारी और आशीष वर्मा व रजत श्रीवास्तव ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें