फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से डीजे की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शार्टसर्किट से शुक्रवार रात डीजे की दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल चला कर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कलार निवासी रनवीर सिंह की सेंट्रल जेल चौराहा के पास में डीजे की दुकान है। शुक्रवार रात रनवीर सिंह दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार सुबह 5.30 बजे डीजे की दुकान से आसपास के लोगों ने धुआं उठते देखा और सूचना रनवीर सिंह को दी।

इस पर रनवीर सिंह परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर आ गए। धुआं निकलता देखकर रनवीर सिंह ने दमकल विभाग को फोन किया। घंटी बजती रही लेकिन उनका फोन नहीं उठा। कुछ लोगों ने यूपी 100 को भी सूचना दी। उनका भी फोन नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल चला कर आग बुझाई। इसमें डीजे का सामान राख हो गया। रनवीर सिंह की पत्नी रेखा ने जब दुकान का दृश्य देखा तो उसके होश उड़ गए। कहना था कि जेवर बेच कर दुकान खोली थी। इसी दुकान से उसके परिवार की भरणपोषण हो रहा था। करीब चार लाख का नुकसान हो गया।

चार लाख का नुकसान, दमकल विभाग ने नहीं उठाया फोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें