फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने कर्नलगंज चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने फतेहगढ़ कोतवाली के कर्नलगंज चौकी प्रभारी अजीत शर्मा को काम में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि सीएमओ कार्यालय के लिपिक के खिलाफ बिना जांच किए रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में यह कार्रवाई हुई है। फतेहगढ़ कोतवाल के खिलाफ भी जांच करने के आदेश सीओ सिटी को दिए गए हैं।

सीएमओ कार्यालय के लिपिक भोलानाथ चतुर्वेदी के खिलाफ विभागीय ठेकेदार सोनू मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी शिकायत सीएमओ ने एसपी से की और बताया कि कर्नलगंज चौकी प्रभारी ने तहरीर पर जांच तक नहीं की। सरकारी कर्मचारी के खिलाफ जांच बगैर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसपी ने काम में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज अजीत शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। उनको तत्काल पुलिस लाइन पहुंचने के वायरलेस सेट से आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली में मुंशी के न होने पर याकूतगंज चौकी प्रभारी छेदालाल दिवाकर ने दरोगा अजीत शर्मा के ड्यूटी पर जाने और लौट कर आने पर रिलीव करने का जवाब दिया। यह सुनकर एसपी ने मुंशी को भी लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए। उसी दौरान कोतवाल झांझन लाल एसपी कार्यालय पहुंच गए। एसपी ने कोतवाल को तत्काल दरोगा और मुंशी को कोतवाली से लाइन में भेजने के निर्देश दिए। कोतवाल ने एसपी को बताया कि मुंशी थाने में मौके पर नहीं था। इसलिए दरोगा छेदालाल दिवाकर ने वायरलेस सेट पर जवाब दिया था। दरोगा छेदालाल ने एसपी कार्यालय पहुंच कर मामले की जानकारी दी। तब एसपी ने दरोगा छेदालाल को लाइन हाजिर नहीं किया। बताया जा रहा है फतेहगढ़ कोतवाल के खिलाफ भी सीओ सिटी को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें