फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सीने में दर्द होने से सरह चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की शनिवार देर रात हालत बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हाथरस थाना सैफू के गांव धदौ निवासी दरोगा धर्मेंद्र कुमार फतेहगढ़ कोतवाली की सरह चौकी के प्रभारी हैं। उनका परिवार पुलिस लाइन में रहता है। शनिवार रात पत्नी सुनीता ने खाना खाने की बात कही। इस पर वह गणेश आरती में जाने की बात कह कर चले गए। आरती के दौरान हालत खराब होने लगी। घर पहुंचते ही वह गिर पड़े।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी सिपाही जितेंद्र यादव दरोगा की कार से परिवार वालों को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा। यहां पर डॉ. राजकिशोर ने न हालत में सुधार न होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवार वाले वहां से दरोगा को लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे।

वहां उनका डॉ. विपुल अग्रवाल ने इलाज किया। पति की हालत खराब होने पर पत्नी सुनीता बेहोश हो गई। सूचना पर एसपी संतोष मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह फोर्स के साथ अस्पताल पहुंच गए। डॉ. विपुल अग्रवाल ने बताया कि सीने में दर्द होने से दरोगा की हालत खराब हो गई थी। रविवार सुबह दरोगा की छुट्टी कर दी गई। दरोगा ने बताया कि वह आरती में थे। उसी समय सीने में दर्द होने लगा। घर आते ही वह गिर पड़े थे। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दरोगा की हालत किस वजह से खराब हुई यह कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन


इनसेट
फील्ड यूनिट को नहीं मिली कोई खाने वाली चीज
फर्रुखाबाद। दरोगा की हालत खराब होने पर एसपी संतोष मिश्रा ने फील्ड यूनिट को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद फील्ड यूनिट ने दरोगा के घर पर जाकर जांच की। यहां पर किसी प्रकार की कोई ऐसे चीज नहीं मिली जिसे खाने से उनकी हालत खराब हुई हो। इसके बाद टीम ने अस्पताल आकर देखा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें