अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। गणपति बप्पा की धूम शहर से लेकर गांव तक मची है। मंगलवार को जिले में जगह-जगह से भगवान गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं निकाली गईं।
शहर के लकूला और नुनहाई मोहल्ला से भगवान गणेश की विसर्जन यात्राएं शुरू की गईं। जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया। विसर्जन यात्रा में शामिल युवा गणपति बप्पा की जय-जयकार के उद्घोष लगाते हुए चल रहे थे। यात्राएं पांचाल घाट पर पहुंचीं, जहां मूर्तियों को भू विससिर्जत किया गया। रेलवे रोड से भी भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। उधर, अमृतपुर में ठाकुरद्वारा से विसर्जन यात्रा निकाली। मुख्यमार्गों से होती हुई यात्रा कुठिला झील पहुंची, जहां प्रतिमा को भू विसर्जित किया गया। इस अवसर पर प्रदीप राठौर, प्रिंस चौहान, सिद्धार्थ सिंह और सोनू कुमार आदि रहे।
वहीं, करनपुरदत्त गांव से निकली शोभायात्रा में डीजे की धुनों पर युवा जमकर झूमे। यात्रा में शामिल भक्त पूरे रास्ते प्रसाद बांटते हुए चल रहे थे। यात्रा पूरे गांव में घूमने के बाद मुख्यमार्गों से होती हुई कुठिला झील पहुंची। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा को भू विसर्जित किया गया। इस अवसर पर अजय सिंह, चंद्रप्रकाश अवस्थी, रविंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, रामू सिंह गहलवार, करुणेश सिंह, झब्बू सिंह और अनुराग सिंह आदि रहे।