फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामग्री देख सभासद ने शौचालय का निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम में ऊंची गधेड़ी गली में बन रहे सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य को सभासद रुकवा दिया। उन्होंने घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाया। जेई ने मौके पर पहुंचकर अव्वल ईंट मंगवाई। इसके बाद निर्माण कार्य चालू किया गया।

तलैया फजल इमाम ऊंची गधेड़ी गली में आठ सीटर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नगर पालिका प्रशासन करवा रही है। रविवार को सभासद श्यामसुंदर लल्ला को सूचना मिली कि निर्माण कार्य में दोएम ईंट लगाई जा रही है। इसके साथ ही मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। सभासद समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काम कर रहे मिस्त्रियों और मजदूरों से काम रुकवा दिया। सभासद ने एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह को मामले की सूचना दी। एसडीएम सदर के निर्देश पर नगर पालिका के जेई मुकेश जायसवाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद ने दोएम ईंट दिखाते हुए कहा कि निर्माण कार्य में अव्वल ईंट लगाई जानी है लेकिन दोएम ईंट लगाई जा रही है। इसके साथ ही मानक के अनुसार सीमेंट, मौरंग और गिट्टी आदि का भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। सभासद ने कहा कि घटिया निर्माण सामग्री लगाई गई तो काम नहीं होने देंगे। जेई ने मौके से दोएम ईंट हटवाकर अव्वल ईंट मंगवाने के निर्देश ठेकेदार को दिए। ठेकेदार ने दोएम ईंट ट्रैक्टर-ट्राली में लदवाकर भिजवा दी। जेई ने सभासद को आश्वासन दिया कि मानक के अनुसार ही शौचालय का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें