फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूटर व माइक बंद देख शहर कोतवाल को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार रात लाल गेट पहुंच कर सरकारी गाड़ियों को चेक किया। शहर कोतवाल की गाड़ी का हूटर व माइक खराब होने पर फटकार लगाई। जनता से मिलकर उनके हालचाल लिए। कुछ थानेदारों की पीठ थपथपाई। एसपी ने साफ निर्देश दिए कि जो पुलिस वाला सोता मिला, वह लाइन में पहुंचेगा। मोहम्मदाबाद कोतवाल के समय से न पहुंचने पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए रास्ते से ही वापस कर दिया।

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने शुक्रवार रात सभी थानेदारों के साथ ही सीओ को लालगेट पर बुलाया था। एसपी ने थानेदारों की गाड़ियों के साथ ही यूपी 100 की गाड़ियाें और बाइकों को एक लाइन में खड़ा कराने के बाद हूटर बजाने के निर्देश दिए। एक साथ गाड़ियों के हूटर बजाने से इलाके में अफरातफरी मच गई। एसपी ने एक-एक गाड़ी को चेक किया। शहर कोतवाल राजेश पाठक की जीप का हूटर व माइक खराब था। यह देखकर एसपी ने कोतवाल को फटकार लगाई। कुछ यूपी 100 की बाइकों के हूटर बंद मिले। सीओ अमृतपुर का भी हूटर बंद था। एसपी ने सभी चौकी प्रभारियों को भी बुलाया, कई चौकी प्रभारी नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

एसपी ने कोतवाल को शनिवार शाम तक गाड़ी को सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर और फतेहगढ़ पुलिस अलर्ट रहे। यदि कहीं से कोई गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि रात में पुलिस सड़क पर दिखाई दे। पुलिस सड़क पर रहेगी तो अपराधी नजर नहीं आएंगे। एसपी ने बॉडी प्रोटेक्टर के साथ ही केनसील (पत्थरों और लाठी को रोकने वाला) को अपने अपने हाथों में पुलिस कर्मियों को पकड़वाया। कई पुलिस कर्मियों ने उसे उल्टा पकड़ा तो कई सही से नहीं पकड़ पाए। इस पर एसपी ने खुद ही उसे पकड़ कर दिखाया। एसपी ने एक पुलिस कर्मी को पकड़ कर उसके ऊपर अपना बचाव करने के तरीके भी बताए। इसके बाद वहां पर खड़ी भीड़ को बुलाया। यह देखकर कुछ लोग भागने लगे। एसपी ने कई दुकानदाराें से बात कर उनसे हाथ मिलाए। कोई भी समस्या हो तो वह लोग किसी भी समय फोन कर सकते हैं। इसके बाद वहां से फोर्स अपने अपने इलाकों में चला गया।

कंट्रोल रूम को सही लोकेशन देने की दी चेतावनी
कंट्रोल रूम वायरलेस पर सही लोकेशन नहीं दे पा रहा था। इस पर उन्होंने कंट्रोल रूम कर्मी को सही लोकेशन ही वायरलेस प्रसारित करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें