फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल और बंद विद्यालयों में शिक्षकों की होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया में दूसरे दिन 99 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभी 16 अभ्यर्थियों की और काउंसलिंग होनी है। इनकी एकल और बंद विद्यालयों में तैनाती की जाएगी। इसके लिए स्कूलों की सूची बननी शुरू हो गई है।

बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय सेे जिले में सहायक अध्यापक भर्ती को काउंसलिंग के लिए 399 अभ्यर्थियों की सूची आई थी। राजकीय बालिका इंटर कालेज में एक सितंबर से काउंसलिंग शुरू हुई। पहले दिन 284 अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हुए। दूसरे दिन रविवार को 99 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। अभी 16 अभ्यर्थी काउंसलिंग को बकाया रह गए हैं। इनके लिए 3 सितंबर काउंसलिंग में शामिल होने को अंतिम दिन है। इसके बाद स्कूलों में रोस्टर के अनुसार एकल और बंद विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर तैनाती की जाएगी। इसकी प्रक्रिया चार सितंबर से शुरू होगी। 4 सितंबर को सभी महिलाएं और नि:शक्त पुरुषों से स्कूल चयन के लिए विकल्प पत्र भरवाएं जाएंगे। जो इसमें शामिल नहीं होगा, उनकी तैनाती अन्य शिक्षकों के साथ रोस्टर के अनुसार स्कूलों में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए राजकुमार पंडित ने बताया कि विकल्प पत्र सुबह नौ बजे से बीएसए कार्यालय में लिए जाएंगे। इसमें सभी महिलाएं और नि:शक्त पुरुषों का शामिल होना अनिवार्य है। एकल और बंद विद्यालयों की सूची सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें