फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे गुल रही 550 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। 33 हजार लाइन में फाल्ट आने से ग्रामीण इलाकों के दो विद्युत उपकेंद्र करीब 15 घंटे बंद रहे। इससे 550 गांवों को बिजली नहीं मिल पाई। शहरी क्षेत्र का एक विद्युत करीब एक घंटे बंद रहा।

नवाबगंज व हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब 550 गांवों को बिजली दी जाती है। इन उपकेंद्रों के लिए नींव करोरी स्थित 132केवी उपकेंद्र से 33 हजार लाइन आई है। शनिवार रात करीब 10 बजे 33 हजार लाइन के एक पोल का इंसुलेटर खराब हो गया। इससे दोनों उपकेंद्र ठप हो गए। नवाबगंज क्षेत्र के 300 और हजियापुर उपकेंद्र क्षेत्र के 250 गांवों की बिजली रात भर ठप रही। रविवार को खराब इंसुलेटर को हटा कर नया लगाया गया। तब दोनों उपकेंद्र करीब 15 घंटे बाद रविवार दोपहर शुरू हो सके। तब उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकी। वहीं, शहरी क्षेत्र का विद्युत उपकेंद्र लकूला की 33 हजार लाइन में ट्रांसमिशन के पास रविवार सुबह फाल्ट आ गया। इसको ठीक करने में करीब एक घंटे का समय लगा। इससे एक दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट ठीक होने पर शहरी क्षेत्र के मोहल्लों को बिजली दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज को नहीं मिली बिजली
33 हजार लाइन का इंसुलेटर बदलने के बाद नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र से कसबा और गांवों को रविवार दोपहर बिजली दी गई। आपूर्ति शुरू होने पर नवाबगंज कसबा में 11 हजार लाइन का तार टूट गया। इससे कसबा की बिजली दोबारा बंद हो गई। शाम तक तार न जोड़े जाने से कसबा की बिजली बंद रही। जेई सुधीर कुमार ने बताया कि तार जुड़वाने का काम हो रहा है। जल्द बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें