फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसअड्डा : निर्माण में बढ़ रही तारीख पर तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। रोडवेज बसअड्डा के निर्माण की तारीखें बढ़ रही हैं। निर्माण की गति बेहद धीमी है। इससे हाल फिलहाल में निर्माण पूरा होता नहीं लग रहा है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


करीब 6.40 करोड़ की लागत से वर्ष 2015 में रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद का निर्माण शुरू कराया गया था। परिवहन विभाग ने सिडको को निर्माण की जिम्मेदारी दी थी। सिडको ने कानपुर के ठेकेदार को निर्माण का ठेका दे दिया। जून 2016 में कार्य पूरा होना था। बीच में बजट रोक दिया गया। इससे काम बंद हो गया। मार्च 2017 में शासन ने पूरा बजट पास कर दिया। निर्माण कार्य शुरू कराकर छह माह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। तय समय में कार्य पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन



सात-आठ माह पहले जिले में आए परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कार्य की प्रगति धीमी देख जुलाई 2018 तक निर्माण पूरा करने के आदेश दिए थे। आधा अगस्त बीत गया। अभी भी करीब 20 प्रतिशत कार्य अधूरा है। परिसर की फर्श पूरी नहीं बिछ पाई है। अवैध दुकानों के न टूटने से पानी निकासी के लिए पर्याप्त नालियां नहीं बन पाईं। मिट्टी का भराव पूरा नहीं हो पाया। रंगाई-पुताई बाकी है। ठेकेदार के मेट मधुकर ने बताया कि करीब पंद्रह-बीस प्रतिशत कार्य बचा है। पंखे लग गए हैं। मुख्य गेटों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि कार्यदायी संस्था सिडको बसअड्डे का निर्माण कार्य करवा रही है। विभाग का इसमें हस्तक्षेप नहीं है।
विज्ञापन


बसअड्डा का निर्माण उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (सिडको) करवा रही है। 31 अगस्त तक रोडवेज बसअड्डा फर्रुखाबाद का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस तिथि में भी निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तो रिपोर्ट शासन को भेजकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
नवनीत गोयल, जेई परिवहन विभाग


तारीखें आगे बढ़ रहीं, निर्माण पीछे छूट रहा
रोडवेज बसअड्डा का 2015 से चल रहा निर्माण, परिवहन मंत्री ले चुके जायजा
निर्माण कार्य पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहीं तारीखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें