फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूब कर दो छात्राओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। जानवरों को चराने गईं दो छात्राएं तालाब में डूब गईं। ग्रामीणों ने दोनों के शव बाहर निकाले तो चीत्कार मच गया।

मोम्मदाबाद के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी नगमा (15) पुत्री छप्पन खां और अर्शी (14) पुत्री नईमुद्दीन सोमवार शाम जानवरों को चराने के लिए गल्ला मंडी की ओर ले गई थी। नगमा का पैर मंडी के पास स्थित तालाब में फिसल गया। यह देखकर अर्शी ने शोर मचाया। इसी बीच अर्शी का जानवर तालाब में पहुंच गया। उसे बचाने के लिए अर्शी तालाब में घुस गई। इससे वह भी डूब गई। शोर होने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तालाब से दोनों बच्चियों को बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। उनके शवों को देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया। घटना की सूचना मिलने पर एसएसआई गजराज सिंह मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि नगमा के पिता की मौत हो चुकी है। मां जाला बेगम का रो रोकर बुरा हाल हो गया। नगमा चार भाई और दो बहनें हैं। नगमा कसबा के पीडी बालिका कालेज में कक्षा आठ में पढ़ती थी। वहीं, अर्शी की मां जैतूना का रो रोकर बुरा हाल हो गया। अर्शी उसी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती थी। अर्शी तीन भाई और दो बहनें हैं। घटना की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरीश यादव मौके पर पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें