अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में गुरुवार को धरना दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया है।
ज्ञापन में कहा कि गरीब किसानों व खेत मजदूरों को सभी प्रकार के कर्जों से पूर्ण मुक्त किया जाए। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुरूप सभी फसलों के लागत मूल्य का डेढ़ गुना भाव किसानों को मिलना चाहिए और लागत कीमत घटाई जाए। गरीब व मझोले किसानों और खेत मजदूरों को पांच हजार रुपये महीना पेंशन देने की व्यवस्था हो। सभी को सस्ता राशन तथा फ्री शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई जाए।
मनरेगा में काम मिले और समय से भुगतान हो। पशु व्यापार से पाबंदियां हटाकर आवारा पशुओं से फसल हो बचाने के उपाय होने चाहिए। रामुकुमार, कुंवर पाल सिंह, अमन कुमार, बलजोर सिंह शाक्य, जगदीश चंद्र, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश यादव, गुरूदेव राजपूत, सतीश चंद्र मौजूद रहे।