फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे से बिजली न मिलने पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। 48 घंटों से बिजली न आने से आक्रोशित मोहल्ले वालों ने किराना बाजार में जाम लगा दिया। ट्रांसफार्मर आने के बाद लेबर न मिलने पर मोहल्ले वालाें ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मोहल्ले वालों ने अधिशासी अभियंता से जेई को हटाने की मांग की।

शहर के मोहल्ला खड़ियाई में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार को फुंक गया था। इससे खड़ियाई, नुनहाई, कटरा, कोटा पार्चा, किराना बाजार की बिजली गुल हो गई। मोहल्लों वालों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। इसको लेकर बुधवार सुबह मोहल्लों के लोग किराना बाजार में एकत्रित हो गए। उन्होंने चौक से तिकोना बाजार मार्ग पर जाम लगा दिया। मोहल्ले वालों ने बिजली विभाग के जेई के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले वालों को समझाने का प्रयास किया। मोहल्ले वालों ने कहा कि वह लोग कई दिनों से बिजली की समस्या को लेकर परेशान हैं। पानी की किल्लत होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के खराब होने की जानकारी आलाधिकारियों को दी गई। इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को वहां ट्रांसफार्मर तो लाकर रख दिया गया लेकिन उसे लगाने के लिए ठेकेदार के पास लेबर तक नहीं थे। इस दौरान मोहल्ले के लोगों का कहना था कि जेई की लापरवाही से वह लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। मोहल्ले वालों ने मोबाइल पर एक्सईएन से वार्ता कर जेई को हटाए जाने की मांग की। मोहल्ले वालों का कहना था कि समस्या से निदान न मिला तो वह लोग फिर से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें