फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बा विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं से पूछी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद/कायमगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कायमगंज का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मंगलवार सुबह निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से दिक्कतों के संबंध में पूछताछ की। विद्यालय में पंखा खराब और पेयजल समस्या मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं, नगर शिक्षाधिकारी ने राजेपुर कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां पर वार्डन और कुछ शिक्षक नदारद मिले।

कायमगंज तहसील में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को जाते समय जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। डीएम ने छात्राओं से स्कूल में होने वाली समस्याओं के संबंध में पूछताछ की। छात्राओं ने बताया कि कमरों में लगे पंखा खराब है। इससे गर्मी से जूझना पड़ता है। पेयजल के लिए जो हैंडपंप लगा हुआ है। वह भी खराब पड़ा है। इससे पेयजल का संकट बना रहता है। डीएम ने वार्डन अनुराधा मिश्रा से मामले की जानकारी की तो उन्होंने बताया कि चेंज ओवर खराब हो गया है। इसकी जानकारी बीएसए कार्यालय को भेज दी गई है। डीएम ने वार्डन से कहा कि छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि किसी चीज की कमी है, उसकी डिमांड बीएसए कार्यालय को तत्काल भेज दी जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन


इधर नगर शिक्षा अधिकारी सोमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को डीसी बालिका शिक्षा सरिता त्रिवेदी के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजेपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय में वार्डन संतोष पाठक व कुछ अन्य शिक्षक नहीं थे। विद्यालय में बिजली व्यवस्था के लिए लगा सोलर पैनल करीब एक साल से खराब पड़ा है। विद्यालय में लाइट में भी नहीं है। विद्यालय का मुख्यगेट कुछ खराब है। दैनिक उपभोग की कुछ वस्तुएं भी विद्यालय में न होने की शिकायत की गई। रसोइया पूजा सोनकर अनुपस्थित मिली।
विज्ञापन


नगर शिक्षा अधिकारी ने बताया कि रसोइया पूजा ने वार्डन के खिलाफ शिकायत की है। इसकी जांच समिति में वह और डीसी बालिका शिक्षा है। रसोइयो की ओर से लगाए गए आरोपों के संबंध में छात्राओं से पूछताछ की गई। जांच में जो कमी मिली है और जो शिक्षक अनुपस्थित थे। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच आख्या बीएसए को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें