फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की जमीन को पालिका ने किया आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका प्रशासन ने परिवहन निगम की जमीन का आवंटन दुकानदारों को कर दिया। पालिका के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद पर बनीं अवैध दुकानें नहीं टूट पा रही हैं। एआरएम ने नगर पालिका को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है।

रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद की जगह पर सालों पहले करीब 27 दुकानदारों ने अवैध तरीके से दुकानें बनवा ली थीं। इनमें से कुछ दुकानदारों ने नगर पालिका से साठगांठ कर आवंटन पत्र बनवा लिया और पालिका को कर भी अदा करने लगे। वर्ष 2015 में रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद को तुड़वाकर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया। तब विभाग ने इन दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकानें खाली करने के निर्देश दिए। इस पर कुछ दुकानदारों ने नगर पालिका की आवंटन रसीद व कर जमा करने की रसीदों को दिखाकर जमीन नगर पालिका की बताई। इसके चलते अभी तक परिवहन निगम अवैध दुकानों को तुड़वा नहीं सका है। हालांकि बीते दिनों परिवहन निगम ने 27 दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


वहीं, एआरएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका फर्रुखाबाद को नोटिस भेजकर कहा कि नगर पालिका ने किस आधार पर परिवहन निगम की जमीन का आवंटन दुकानदारों को कर दिया। उन्होंने तीन दिन में आवंटन निरस्त कर सूचना देने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

परिवहन निगम की जगह को नगर पालिका कैसे आवंटित कर सकता है। तीन-चार ऐसे दुकानदार हैं, जो नगर पालिका द्वारा आवंटित की गई भूमि का आवंटन पत्र दिखा रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास नगर पालिका में जमा की गईं कर की रसीदें भी हैं। इसी को लेकर नगर पालिका को नोटिस जारी कर अवैध आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। - विजय कुमार गंगवार, एआरएम
विज्ञापन


परिवहन निगम की जमीन नगर पालिका द्वारा आवंटन करने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो वह इसे गंभीरता से दिखाएंगे। - अजीत सिंह, प्रभारी ईओ नगर पालिका फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें