फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज दिखाने को लेकर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ होने से डॉक्टरों के कक्षों में मरीज धक्कामुक्की करते रहे। बाल रोग विशेषज्ञ से मरीज को पहले देखने के लिए परिजनों ने हंगामा किया। दवा काउंटर पर भी मरीज धक्कामुक्की करते रहे।

लोहिया अस्पताल में सोमवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ होने लगी थी। पर्चा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगवाई गई। ओपीडी में सोमवार को 1676 मरीजों ने पंजीकरण कराया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश तिवारी के कक्ष में मरीजों की भीड़ लगी थी। यहां पर अमृतपुर निवासी अतुल के दो वर्षीय बेटे तरुन को दिखाने के लिए उसकी दादी राजेश्वर देवी और बुआ आई थीं। भीड़ होने से परिवार के लोग अपने मरीज को पहले दिखाने के लिए कक्ष के अंदर घुस आए। मरीज का इलाज पहले करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डॉक्टर ने मरीज देखने से इनकार कर दिया। अन्य मरीजों ने समझा कर मामले को शांत किया। परिजनों का कहना था कि पौत्र को बुखार और दस्त हो रहे थे। फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार के कक्ष में भी मरीज पहले दिखाने के लिए धक्कामुक्की करते रहे। सोमवार को डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. बीके दुबे के कक्षों में भी मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें