फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से दुकानदार समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद-कायमगंज मुख्यमार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार इलेक्ट्रिक दुकानदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला कलार निवासी नरेंद्र शर्मा (38) की नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गनीपुर में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। उनकी दुकान पर ही गडुआ नगला फिरोजाबाद हाल निवासी गनीपुर मोहन कुमार (18) काम करते थे। बुधवार को नरेंद्र शर्मा इलेक्ट्रानिक का सामान लेने के लिए मोहन के साथ बाइक से फर्रुखाबाद आए थे। नरेंद्र हेलमेट नहीं लगाए थे। दोपहर को दोनों लोग बाइक से वापस नवाबगंज जा रहे थे। फर्रुखाबाद-कायमगंज मुख्यमार्ग पर सीपी इंटरनेशनल स्कूल के पास फर्रुखाबाद से कायमगंज जा रही एटा डिपो की बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे मोहन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया गया कि बस में सवारियां भी बैठी थीं। घटना की जानकारी मिलने पर मऊदरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल नरेंद्र शर्मा को 108 एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा। जानकारी मिलने पर नरेंद्र के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने नरेंद्र को रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे आवास विकास स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। उपचार के दौरान नरेंद्र की भी मौत हो गई। परिजन शव लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

एसओ दधिबल तिवारी ने बताया कि चालक बस लेकर मौके से भाग गया। देर शाम तक मोहन के परिजन नहीं पहुंचे थे। नरेंद्र के दो पुत्र शिवम, छोटू और एक पुत्री मुस्कान है। चार भाइयों में नरेंद्र सबसे बड़े थे। उनके तीन भाई कौशलेंद्र, राघवेंद्र और पुष्पेंद्र, पत्नी ममता और मां उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नरेंद्र के पिता रमेशचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने एटा डिपो के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें