फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में दीवार गिरने से चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर छितमा में दीवार गिरने से घर में सो रहे दंपति व उनका बेटा घायल हो गया। पड़ोसी तीनों को कायमगंज सीएचसी ले गए। मेरापुर क्षेत्र में दीवार गिरने से एक वृद्ध घायल हो गए।
विज्ञापन


सिकंदरपुर छितमा निवासी तोताराम का कच्चा मकान है। वह गुरुवार देर रात पत्नी सावित्री व पुत्र सरजू के साथ घर में सो रहे थे। देर रात बारिश के दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे तीनों लोग दबकर घायल हो गए। पड़ोसी उन्हें निकाल कर कायमगंज सीएचसी ले गए। यहां सावित्री की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। उधर मेरापुर के सिलसंडा निवासी वृद्ध रतीराम (60) बारिश में कच्ची दीवार किनारे खड़े थे।

अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी कायमगंज ले गए। वहां से लोहिया रेफर कर दिया गया। इसके अलावा शमसाबाद के गांव पलिया में गुरुवार रात जवाहर लाल के घर की दीवार अचानक गिर गई। हालांकि वह लोग दूसरे कमरे में थे। इससे बच गए। गृहस्थी का सामान दब गया। वहीं जहानगंज में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन की दीवार गिर गई। इससे डरे बच्चे विद्यालय से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें